पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चैलेंजर कप के दूसरे राउंड के पश्चात पांच टीमों ने किया तीसरे राउंड में प्रवेश

चैलेंजर कप के दूसरे राउंड के पश्चात पांच टीमों ने किया तीसरे राउंड में प्रवेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दतिया | अवधेश नायक मित्रमंडल द्वारा स्थानीय किला परिसर में खेले जा रहे दतिया चैलेंजर कप क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा राउंड शनिवार को सुबह की पाली में पूरा हुआ। इसी दिन पांच टीमों ने तीसरे राउंड में प्रवेश कर लिया। कुल सात मैच खेले गए। दिन का पहला मुकाबला कुशवाहा टाईगर ने जीता। इस मैच में विनिंग स्टॉर निर्धारित लक्ष्य 167 को पार नहीं कर सकी और पराजय का सामना करना पड़ा। कुशवाहा टाईगर के खिलाड़ी आनंद को मैन ऑफ द मैच ट्रॉफी अजय ओके ने प्रदान की। शनिवार को खेले गए दूसरे मैच में ज्योति क्लब व शिवगिर रायडर के मध्य भिड़ंत हुई जिसमें शिवगिर राइडर ने 110 रन का स्कोर बनाकर विजय प्राप्त की। रविंद्र राजपूत को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। यह ट्रॉफी पार्षद हर्ष यादव व सोनू दीक्षित ने प्रदान की एक अन्य मुकाबले में किला दतिया की टीम ने 159 बनाए। प्रतिस्पर्धा तलैया क्लब 123 रन बना पाई। इस मैच में विजेता किला दतिया के खिलाड़ी गिरिराज राजा रहे। जिन्हें ट्रॉफी काले खान ने दी। दिन के चौथे मैच को स्टार क्लब ने मिनी यंग स्टार क्लब को पटखनी देकर जीता। अनिकेत को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी बाबा पांडे व कालीचरण खटीक ने संयुक्त रूप से देकर सम्मानित किया। पांचवां मैच हनुमान गढ़ी क्लब ने 46 रन बनाकर जीता। डांगरीला डॉन क्लब 45 रन बना पाई और पराजय का सामना करना पड़ा।

खबरें और भी हैं...