पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सौभाग्य योजना: 11 गांवों में दिए एक हजार कनेक्शन, मिला सम्मान

सौभाग्य योजना: 11 गांवों में दिए एक हजार कनेक्शन, मिला सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दतिया | मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा सौभाग्य योजना के तहत दतिया जिले के 11 गांवों में शत प्रतिशत लोगों को बिजली कनेक्शन दिए हैं। जिसको लेकर डगरई में आयोजित कार्यक्रम में बिजली कंपनी ऐई संदीप अग्रवाल को केंद्रीय ऑब्जरवर द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। बिजली कंपनी डीई पीके शर्मा व उनकी टीम ने सौभाग्य योजना के तहत ग्राम डगरई, हमीरपुर, बड़ेहरी, बहरूका, बाजनी, खैरोनाघाट, बरगुवां, पठरा, गुजर्रा, भलका और सिंधवारी गांव में अभियान चलाकर लगभग एक हजार लोगों को नि:शुल्क कनेक्शन दिए हैं। मंगलवार को केंद्रीय आब्जर्वर विकास चौधरी दतिया पहुंचे। डगरई में एक कार्यक्रम दौरान श्री अग्रवाल को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान डीई श्री शर्मा, जिला पंचायत एसीईओ धनंजय मिश्रा, अरविंद उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...