रुपए नहीं दिए तो पंजीयन ही नहीं किया समर्थन मूल्य पर नहीं बेच सकेगा फसल
जनसुनवाई में गुहार लगाते लोग।
एक साल पहले गोला फटने से हुई थी मौत , मुआवजे के लिए भटक रहा पिता-
12 अप्रैल 2017 को सुबह साढ़े दस बजे कस्बा बसई निवासी दयाराम साहू का पुत्र दिनेश साहू पड़ोस में रहने वाले नीरज अहिरवार को बुलाकर अपनी दुकान पर ले गया। दिनेश और नीरज तोप का गोला हथोड़े से फोड़ रहे थे तभी गोला फट गया था जिससे दिनेश और नीरज की मौत हो गई थी। इस मामले में पीड़ित परिवार को अब तक सहायता राशि नहीं मिली है। पीड़ित परिवार बबलू उर्फ गनीत अहिरवार, लक्ष्मी प|ी बबलू अहिरवार और छाया पुत्री बबलू अहिरवार मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचे और मुआवजा राशि के लिए आवेदन दिया। संयुक्त कलेक्टर ने मुआवजा राशि के लिए आवेदन एसडीएम के यहां भेज दिया।