पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लोक अदालत 22 को, 750 प्रकरण रखे जाएंगे

लोक अदालत 22 को, 750 प्रकरण रखे जाएंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दतिया | जिला एवं सत्र न्यायालय सहित भांडेर व सेंवढ़ा में 22 अप्रैल रविवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। अदालत का शुभारंभ सुबह 10.30 बजे होगा। अदालत के लिए 16 खंडपीठों का गठन किया जाएगा । जिसमें विभिन्न न्यायालयों के करीब 750 प्रकरणों को रखा जाएगा। नगरपालिका के प्रकरणों में सम्पत्ति कर, जल कर व विद्युत प्रकरणों में शासन द्वारा अधिक से अधिक छूट प्रदान की जाएगी। नेशनल लोक अदालत में न्यायालयों के आपराधिक, सिविल, विद्युत अधिनियम, श्रम, मोटर, दुर्घटना दावा, प्रिलिटिगेशन प्रकरण, निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट के अंतर्गत चेक बाउंस के प्रकरण, पारिवारिक विवादों के प्रकरण, ग्राम न्यायालय, राजस्व न्यायालय तथा समस्त प्रकार के समझौता योग्य प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...