- Hindi News
- National
- एक शहर, दो तस्वीरें: आंबेडकर पार्क में लोगों ने माल्यार्पण किया, किलाचौक पर प्रतिमा से कपड़ा तक नहीं हटाया
एक शहर, दो तस्वीरें: आंबेडकर पार्क में लोगों ने माल्यार्पण किया, किलाचौक पर प्रतिमा से कपड़ा तक नहीं हटाया
दतिया |यह दोनों तस्वीरें दतिया शहर की हैं। एक तस्वीर किलाचौक की है जहां भारत र| बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पिछले सात महीने से कपड़े में लिपटी हुई है। वहीं दूसरी तस्वीर एसपी बंगला के पीछे स्थित आंबेडकर पार्क की है। जहां आंबेडकर के अनुयायी एक-एक कर माल्यार्पण करने पहुंचे । दरअसल किलाचौक पर एक साल पहले तक अंबेडकर की छोटी प्रतिमा थी। कई जगह से दरक जाने के कारण उस प्रतिमा को हटाकर सात महीने पहले पूर्व गृहमंत्री महेंद्र बौद्ध ने नई प्रतिमा लगवाई। लेकिन अभी तक प्रतिमा का अनावरण नहीं हो सका है। अंबेडकर की जयंती पर भी प्रतिमा से लिपटा कपड़ा नहीं हटाया गया। (संबंधित समाचार पेज 16 पर भी देखें)