वृद्ध पर जानलेवा हमला, बचाने आए पुत्रों को भी पीटा
रास्ते पर निकलने के विवाद पर किया हमला
भास्कर संवाददाता | दतिया
उनाव रोड से मजदूरी कर लौट रहे वृद्ध की कुछ लोगों ने रास्ते से निकलने के विवाद पर उसी के घर के बाहर आकर मारपीट कर दी। अपने पिता को बचाने के लिए आए दो युवकों के साथ भी आरोपियों ने मारपीट कर दी। जिससे वृद्ध व उसके दोनों पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर 108 मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से वृद्ध को गंभीर हालत में ग्वालियर रैफर कर दिया गया। घटना शनिवार सुबह आठ बजे की बताई गई है।
उनाव रोड स्थित पठाईपुरा मोहल्ला निवासी रामसेवक कुशवाहा (62) गुंदी पटेल रोज की तरह उनाव रोड पर मजदूरी पर गया था। वहां से शनिवार को सुबह आठ बजे लौटकर अपने घर आया तभी मोहल्ले में ही रहने वाले दीनू कुशवाहा, चिंटू कुशवाहा, राजू कुशवाहा और शंकर कुशवाहा आए और गली में से निकलने के विवाद पर लाठी डंडों से मारपीट कर शुरू कर दी। पिता को पिटते देख उसके पुत्र संतोष और कमलेश बचाने आए तो आरोपियों ने दोनों बेटों के साथ भी मारपीट कर दी जिससे तीनों बाप बेटे भी घायल हो गए। रामसेवक कुशवाहा को रैफर कर दिया गया।