पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सुबह 7.30 का नियम, 9.30 बजे भी बंद मिला स्कूल

सुबह 7.30 का नियम, 9.30 बजे भी बंद मिला स्कूल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीपीसी ने किया सेंवढ़ा के स्कूलों का निरीक्षण

भास्कर संवाददाता | दतिया

गर्मी को देखते हुए स्कूलों का समय सुबह 7.30 बजे किया गया है। फिर भी गांवों में सुबह 9.30 बजे तक भी स्कूल नहीं खुल रहे हैं। मंगलवार को डीपीसी अशोक त्रिपाठी ने सेंवढ़ा के स्कूलों को निरीक्षण किया। ज्यादातर स्कूल बंद मिले तो कई जगह बच्चे स्कूल खुलने का इंतजार करते हुए मिले।

निरीक्षण के दौरान शासकीय माध्यमिक विद्यालय नेतुआपुरा सुबह 8.30 बजे बंद मिला, बच्चे बाहर खड़े होकर शिक्षक का इंतजार कर रहे थे। प्राथमिक बालक इंदरगढ़ में एक भी बच्चा उपस्थित नहीं मिला। शिक्षकों को जॉयफुल लर्निंग गतिविधि के संबंध में जानकारी नहीं थी। प्राथमिक विद्यालय दोहर में सुबह 8.45 बजे ताला लगा हुआ था शिक्षिका साधना गुप्ता प्रधानाध्यापक के आने का इंतजार कर रही थी। प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय जौनिया सुबह 9.30 बजे पर बंद था। माध्यमिक विद्यालय सेंथरी में दर्ज 106 में 2 बच्चे उपस्थित मिले। डीपीसी शने बताया कि विकासखंड के बीआरसीसी, बीएसी, जनशिक्षकों एवं संबंधित संस्था के संस्था प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे।

प्रधानाध्यापक मिले पर शिक्षक नहीं

प्राथमिक विद्यालय पहाड़ी रावत सुबह 9.00 बजे बंद मिला । प्राथमिक विद्यालय जसवंत पुर में प्रधानाध्यापक के अलावा शेष शिक्षक अखिलेश कुमार जाटव, नरेन्द्र सिंह धाकड़ अनुपस्थित मिले।

खबरें और भी हैं...