पीजी कॉलेज में 3.53 करोड़ से बनेंगे छह कक्ष
दतिया। पीजी कॉलेज में 3.53 करोड़ की लागत से छह नवीन कक्षों का निर्माण किया जाएगा। प्रदेश शासन ने कक्षों के निर्माण के लिए राशि जारी कर दी है। पीआईयू को निर्माण एजेंसी बनाया गया है। बताना होगा कि स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम में छात्र- छात्राओं ने कैबिनेट मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा से नवीन कक्षों की मांग की थी। छात्र-छात्राओं का कहना था कि कॉलेज में कक्षाओं के लिए कक्षों की कमी है। जो कक्ष है, वह पुराने में छोटे है। कॉलेज में सर्व सुविधा युक्त कक्षों का निर्माण किया जाए। कैबिनेट मंत्री डॉ. मिश्रा ने छात्र-छात्राओं की मांग पर शासन से कक्षों की स्वीकृति दिलवा कर राशि आवंटित कराई।