पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आज शहर के दो दर्जन से अधिक मोहल्लों की 8 घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी

आज शहर के दो दर्जन से अधिक मोहल्लों की 8 घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दतिया। ठंडी सड़क उपकेन्द्र 33/11 केवी पर प्री मानसून मेंटेनेंस कार्य किए जाने के कारण 18 अप्रैल बुधवार को सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक उपकेन्द्र दतिया ठंडी सड़क, 11 केवी सुनारी फीडर, 11 केवी बड़ोनकला आबादी फीडर, 11 केवी क्रेशर फीडर की विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। विद्युत सप्लाई से शहर के जो क्षेत्र प्रभावित होंगे उनमें ठंडी सड़क छोटा फव्वारा, मीट मार्केट, गोड़ा मोहल्ला, आनंद टाॅकीज, रिछरा फाटक, लाला का ताल, फिल्टर, हनुमान गढ़ी, हाॅलीक्रास, अगरबत्ती फैक्ट्री, भैरव मंदिर, चूनगर फाटक, एसएएफ कॉॅलोनी, पटवा तिराहा, किला चौक, छोटा बाजार, दारूगर की पुलिया, धमतालपुरा, बिहारी जी रोड आदि शामिल हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में सुनारी, पाली, बामरौल, नन्दपुर, रैपुरा, भांडेर, क्रेशर आदि ग्रामों से संबंधित क्षेत्रों की विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।

खबरें और भी हैं...