पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रतिमा की सुरक्षा में बरती लापरवाही, आरक्षक सस्पेंड

प्रतिमा की सुरक्षा में बरती लापरवाही, आरक्षक सस्पेंड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दतिया |सिविल लाइन थाने में पदस्थ आरक्षक की ड्यूटी पिछले दिनों ग्राम झड़िया में अंबेडकर की प्रतिमा की सुरक्षा के लिए लगाई गई थी। आरक्षक अंबेडकर प्रतिमा की सुरक्षा करने के बजाए गैर हाजिर हो गया। निरीक्षण में गैर हाजिर पाए जाने पर एसपी ने आरक्षक को निलंबित कर दिया। आदेश मंगलवार को जारी किया गया। जानकारी के अनुसार दो अप्रैल को दतिया शहर में एससी, एसटी में हुए संशोधन के विरोध में जमकर उत्पात हुआ था। उसी रात में ही एसपी ने जिले में जहां भी अंबेडकर प्रतिमाएं हैं वहां सुरक्षा व्यवस्था हेतु आरक्षकों को तैनात किया गया था। ग्राम झड़िया में सिविल लाइन में पदस्थ आरक्षक रविंद्र की ड्यूटी लगाई गई थी। जब अधिकारियों ने झड़िया में अंबेडकर प्रतिमा का निरीक्षण किया तो आरक्षक गैर हाजिर पाया गया।

खबरें और भी हैं...