पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नए वार्ड व ओटी के लिए साढ़े ‌‌‌Rs. 6 लाख से खरीदे जाएंगे कूलर एसी

नए वार्ड व ओटी के लिए साढ़े ‌‌‌Rs. 6 लाख से खरीदे जाएंगे कूलर-एसी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोगी कल्याण समिति की बैठक में हुआ निर्णय

भास्कर संवाददाता | दतिया

जिला अस्पताल की नई बिल्डिंग के वार्ड व ओटी में मरीजों के साथ डॉक्टरों को गर्मी से राहत देने के लिए अस्पताल प्रबंधन साढ़े 6 लाख रुपए से एसी व कूलर खरीदेगा। यह निर्णय मंगलवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक में लिया गया। बैठक में मेडिकल कॉलेज के ज्वाइनिंग दे चुके डॉक्टरों के बैठने की व्यवस्था पर भी चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी कलेक्टर व एडीएम आशीष गुप्ता ने की।

बैठक में अस्पताल परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगाने, नवीन चादर खरीद करने,लिफ्ट चलाने के लिए अस्थायी कर्मचारी को रखने सहित विभिन्न कार्यों की स्वीकृति दी गई। बता दें कि लगभग 21 डॉक्टर अपनी ज्वाइनिंग दे चुके हैं। मेडिकल कॉलेज शुरू होने तक यह सभी डॉक्टर जिला अस्पताल में अपनी नियमित सेवाएं देंगे। बैठक में सीएचएमओ डॉ. प्रदीप उपाध्यक्ष, महेश मल्होत्रा, बलदेव राज बल्लू, राजू त्यागी मौजूद रहे।

डीन-कमिश्नर करेंगे दौरा

मेडिकल कॉलेज दतिया के डीन डॉ. राजेश गौर व कमिश्नर बीएम शर्मा शीघ्र ही जिला अस्पातल का दौरा करेंगे। वह डॉक्टरों के बैठने सहित ओपीडी की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।

खबरें और भी हैं...