परशुराम जयंती पर रैली नहीं निकालेंगे: ब्राह्मण समाज
परशुराम जयंती पर रैली नहीं निकालेंगे: ब्राह्मण समाज
भास्कर संवाददाता | दतिया
पुलिस कंट्रोल रूम में सोमवार को जिला प्रशासन ने सामाजिक समरसता बैठक का आयोजन किया। बैठक में ब्राह्मण समाज के लोगों को आमंत्रित किया। बैठक में पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने ब्राह्मण समाज के लोगों को जानकारी दी कि जिले में 19 अप्रैल तक धारा 144 लगी हैं। इस पर ब्राह्मण समाज के लोग बोले कि शहर में परशुराम जयंती पर वह चल समारोह नहीं निकालेंगे।