पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अक्षय तृतीया 18 को, बाजार में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़, जगह जगह ट्रैफिक जाम

अक्षय तृतीया 18 को, बाजार में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़, जगह-जगह ट्रैफिक जाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के बड़े बाजार में ट्रैफिक जाम में फंसे लोग।

अतिक्रमण से सिकुड़ी सड़कें

वैसे तो शहर में पग-पग पर अतिक्रमण है। ऊपर से शहर के अंदर मुख्य सड़क मार्ग पर संचालित बैंक ट्रैफिक जाम में अहम भूमिका निभाते हैं। बैंकों में लेनदेन करने आने वाले लोग अपने वाहन सड़क पर ही पार्क कर देते हैं। एसबीआई, पीएनबी, सेंट्रल बैंक के सामने कार्यालयीन समय में सैकड़ों वाहन सड़क के दोनों तरफ रखे देखे जा सकते हैं। दुकानदारों ने सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण कर लिया है। टाउनहाल से पटवा तिराहे तक मैन बाजार में सबसे ज्यादा अतिक्रमण है। दुकानदारों ने दुकानों के सामने सामान रखकर दस-दस फीट सड़क दोनों तरफ घेर ली। फिर ग्राहकों के वाहन पार्क कर दिए जाते हैं। सड़क पांच से सात फीट बचती है। राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते शहर में लंबे समय से अतिक्रमण हटाने मुहिम नहीं चलाई गई। जिसका खामियाजा आम जनता भुगत रही है।

दुकान तक नहीं आ पाता ग्राहक

ट्रैफिक जाम की वजह से ग्राहक दुकान तक नहीं आ पाते हैं। ग्राहकी करने में भी परेशानी आती है। जिला प्रशासन को इस दिशा में ठोस कदम उठाना चाहिए। गोपाल गुप्ता, रेडिमेड विक्रेता

हमने ट्रैफिक प्वाइंट लगाए हैं

सभी जगह ट्रैफिक प्वाइंट लगाए हैं। अगर ट्रैफिक जाम लग रहा है तो हम बात करते हैं। अभी मैं सेंवढ़ा में कोर्ट पेशी पर हूं। रसीद खान, ट्रैफिक प्रभारी, दतिया

खबरें और भी हैं...