हैंडपंप की मरम्मत कराने दिया आवेदन
दतिया| वार्ड क्रमांक 27 श्री लहार वाली माता मंदिर के पास हैंडपंप खराब हो जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। मंदिर पर पूजा अर्चना करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा हैं। हैंडपंप का वार्ड 27 व 28 के लोग उपयोग करते हैं। वार्डवासियों ने सीएमओ एके दुबे को आवेदन देकर हैंडपंप की बोरिंग मशीन से साफ सफाई कराने के साथ उसकी मरम्मत कराने की मांग की।