सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा ही एक मात्र माध्यम: न्यायाधीश मरकाम
दतिया | किशोर न्याय बोर्ड एवं बाल कल्याण समिति के कार्यालय में सोमवार को एक बैठक का आयोजन हुआ। प्रधान मजिस्ट्रेट डॉ. रेखा मरकाम ने बताया कि शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जिसको ग्रहण कर आप अपना सर्वांगीण विकास करते हुए समाज में कीर्तिमान अर्जित कर सकते हैं। इसी क्रम में बाल कल्याण समिति सदस्य चंद्रप्रकाश तिवारी ने मप्र शासन की श्रमिक कल्याण, मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना जैसी कई लोकप्रिय योजनाओं के बारे में बच्चों को बताते हुए इन योजनाओं से लाभान्वित होने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उपस्थित किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य श्रीमती रश्मि कटारे ने बताया कि आप अपने भीतर अपनी कला को निखार कर अपनी पसंद का कार्य करें और आगे बढ़ें। पूजा गुप्ता द्वारा बच्चों को बाल अधिकार के बारे में अवगत करवाया गया। बाल संरक्षण अधिकारी बृजेन्द्र कौरव ने बच्चों को बाल श्रम एवं बाल भिक्षावृति जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य सवारने की समझाइश दी गई साथ ही परिवीक्षा अधिकारी कुश मिश्रा द्वारा बालकों को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई।