प्रतिभाएं उभारने खेल जरूरी: नरोत्तम
कमलेश यादव को मिला बेस्ट बल्लेबाज का खिताब
भास्कर संवाददाता | दतिया
ग्रामीण प्रतिभाओं को उभारने के लिए इस प्रकार के आयोजन मददगार होते हैं। इन प्रतियोगिताओं से दूर-दराज के क्षेत्र में रहने वाले युवा खिलाड़ी उभरकर सामने आए हैं। यह बात जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार काे बड़ौनी तिराहे पर क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कही।
प्रतियोगिता के दौरान 90 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच एरई और कुम्हेड़ी के बीच हुआ। जिसमें एरई विजेता और कुम्हेड़ी उपविजेता टीम रही। एरई को विजेता ट्राॅफी मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्रा द्वारा दी गई। मैन आॅफ द मैच सुरेन्द्र पटेल रहे। ऑल राउंडर का पुरस्कार राहुल कुशवाहा को मिला। जबकि बेस्ट बाॅलर आॅफ सीरीज विश्वामित्र शर्मा एवं सीरीज के बेस्ट बल्लेबाज का खिताब कमलेश यादव को दिया गया। कार्यक्रम में डाॅ. विवेक मिश्रा, डाॅ. सुकर्ण मिश्रा, नीरज चौधरी, कोमल कुशवाहा, बल्देवराज बल्लू, राजू त्यागी, सुभाष अग्रवाल, सावित्री किशोर सूत्रकार, योगेश सक्सेना, भूरे चौधरी आदि मौजूद रहे।
बड़ौनी में क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न, एरई की टीम रही अव्वल