पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हमारे देश में सोलह संस्कारों का पूर्व से ही महत्व: गुप्ता

हमारे देश में सोलह संस्कारों का पूर्व से ही महत्व: गुप्ता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हमारी समाज में संस्कारों को बहुत महत्व हैं। जब संस्कार कमजोर होते है तो हमारा समाज भी दूषित होता है। संस्कारों की कमी के कारण ही देश का माहौल खराब हो रहा है। यह बात डॉ. आरपी गुप्त ने कही। वह श्री पीतांबरा पीठ पर आयोजित भगवान परशुराम जयंती कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की हिंदी सभा की अध्यक्षता यमुना नगर हरियाणा के वेदांती कृष्णचन्द्र पंत ने की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री गुप्ता ने कहा कि हमारे देश में सोलह संस्कारों को पूर्व से ही महत्व रहा है। गर्भाधान संस्कार से हम देश व समाज को सही दिशा देने वाली संतानें उत्पन्न कर सकते हैं। महान पुरुषों की जयंती मनाने का उद्देश्य हमें महान बनने की प्रेरणा मिलती हैं। हिंदी सभा का संचालन न्यासी हरिराम सांवला ने किया। इससे पूर्व संस्कृत गोष्ठी का आयोजन किया गया। संस्कृत गोष्टी की अध्यक्षता श्री गुप्त ने की। संस्कृत गोष्ठी को रामसेवक पाठक, डॉ. चन्द्र मोहन दीक्षित, कमलेश दुबे, दीपक पुरोहित, धर्मेंद्र भार्गव आदि ने संबोधित किया। संचालन लवलेश मिश्र द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पीठ के वेद विद्यालय के छात्राओं द्वारा स्वाति वाचन के साथ किया गया। सुबह पीठ पर विराजमान भगवान परशुराम के विग्रह का अभिषेक पूजन किया गया। भक्तों द्वारा प्रसाद के रूप में सत्तु व लस्सी का वितरण किया।

ब्राह्मण समाज ने भी मनाई परशुराम जयंती - ब्राह्मण समाज द्वारा पकौड़िया महादेव रासबिहारी मंदिर में परशुराम जयंती मनाई गई। समाज के लोगों ने वैदिक मंत्रों के साथ भगवान परशुराम का अभिषेक पूजन किया। कैनिबेट मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पहुंच कर भगवान का आरती की। इस मौके पर कालका प्रसाद दुबे, अवधेश नायक, मनोज गोस्वामी, राजू त्यागी, जौली शुक्ला, विपिन गोस्वामी मौजूद रहे।

श्री पीतांबरा पीठ पर मनी शंकराचार्य जयंती, संस्कृत गोष्ठी के साथ हुआ भगवान का अभिषेक

पीठ पर प्रवचन देते विद्वान।

एएसपी की बैठक का दिखा असर, शांतिपूर्ण ढंग से मनाई परशुराम जयंती

सेंवढ़ा । परशुराम जयंती पर ब्राह्मण समाज के लोगों ने राज राजेश्वरी माता मंदिर परिसर में स्थित भगवान परशुराम मंदिर पर जाकर पूजा-अर्चना की । थरेट कस्बे में समाज के लोगों ने बस स्टैंड पर शरबत वितरण का कार्यक्रम रखा। इससे पूर्व एडीशनल एसपी एसएस गौड़ ने टीआई शिशिर दास के साथ ब्राह्मण समाज के लोगों की बैठक ली जिसमें जुलूस आदि नहीं निकालने का आव्हान किया।सेंवढ़ा में अध्यक्ष पं. रमेश शर्मा के नेतृत्व में सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सद्भावना एवं भाईचारे के लिए हर संभव प्रयास करने का संकल्प लिया। वहीं थरेट में ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष सोनू गतवार के नेतृत्व में समाज के लोगों ने सभी वर्गों का स्वागत कर समरसता का प्रयास किया। इस अवसर पर राजेश शर्मा, राजू लठैत, गुलशन चौधरी, पप्पू पुजारी, विनय स्वामी, रविंद्र महते, लला महते, नरेंद्र महते, रोहित पटेल, श्रीकांत, अनूप चौधरी, विवेक गतवार, रिंकू शर्मा, सिल्टू चौधरी मुकेश गुप्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...