परशुराम जयंती पर शहर के प्रमुख स्थानों पर तैनात रही पुलिस
दतिया | बुधवार को परशुराम जयंती पर शहर के प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा। तिगैलिया, बमबम महादेव, टाउनहॉल, सहित प्रमुख स्थानों पर काफी संख्या में पुलिस बल सुबह से देर शाम तक नजर आया। ब्राह्मण समाज द्वारा पकौड़िया महादेव के पास रासबिहारी मंदिर में परशुराम जयंती का आयोजन भगवान परशुराम की पूजा व अभिषेक पूजन के साथ मनाया। कैबिनेट मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भगवान परशुराम की पूजा की। यहां पर भी सुबह के काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। ताकि समाज के लोग जुलूस या रैली न निकाल सकें। हालांकि समाज के लोगों ने पूर्व में ही पुलिस को आश्वासन दे दिया था कि वह रैली या चल समारोह नहीं निकालेंगे। बता दें कि जिले में 19 अप्रैल तक के लिए धारा 144 लगी है।