पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भीड़ के बाद भी रेलवे स्टेशन पर खुल रही एक ही टिकट विंडो, यात्री हो रहे परेशान

भीड़ के बाद भी रेलवे स्टेशन पर खुल रही एक ही टिकट विंडो, यात्री हो रहे परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलवे स्टेशन पर एक विंडो खुली हाेने से लगी लाइन।

स्वीकृत हैं दो विंडो, खुलती सिर्फ एक है

दतिया रेलवे स्टेशन पर जनरल टिकट के लिए दो विंडो स्वीकृत है। लेकिन स्वीकृति के बाद आज तक कभी भी दोनों विंडो का संचालन एक साथ नहीं किया गया। स्थानीय लोगों द्वारा रेलवे के अधिकारियों के साथ जन प्रतिनिधियों ने प्लेट फार्म नंबर दो पर टिकट विंडो खोलने की मांग कर चुके हैं। लोगों द्वारा शहरवासियों की सुविधा के लिए शहर में श्री पीतांबरा पीठ के पास भी टिकट विंडो खोलने की मांग की। लेकिन लोगों की इस मांग पर न तो रेलवे ध्यान दे रही है और न ही जन प्रतिनिधि। परिणाम लोगों के पास टिकट खरीदने का एक मात्र स्थान स्टेशन की विंडो ही है। ऐसे में लोगों को टिकट लेने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती हैं।

टिकट के लिए लाइन में लगा, उधर छूट गई ट्रेन

शादी में ग्वालियर जा रहा था। टिकट के कारण पंजाब मेल छूट गई। अब दूसरी ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। एक की टिकट खिड़की होने के कारण टिकट मिलने में समय लग गया। जिससे परेशानी हुई । रामकुमार सिंह, यात्री

इतना बड़ा स्टेशन फिर भी पानी की कोई व्यवस्था नहीं

गर्मी में ठंडा पानी अच्छा लगता है। लेकिन स्टेशन पर ठंडे पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। प्यास लगने पर पानी की बोतल खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा हैं। अनिल गुप्ता, यात्री ।

खबरें और भी हैं...