पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दतिया चैलेंजर कप: 64 में से आठ टीमें क्वार्टर फायनल में पहुंची, अब होंगे राेमांचक मुकाबले

दतिया चैलेंजर कप: 64 में से आठ टीमें क्वार्टर फायनल में पहुंची, अब होंगे राेमांचक मुकाबले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समयारस, हनुमानगढ़ी, यूनिक फ्रेंडस क्लब तथा राजा राॅयल पहले से क्वार्टर फाइलन में

भास्कर संवाददाता | दतिया

अवधेश नायक मित्रमंडल के तत्वावधान में किला परिसर में चल रहे दतिया चैलेंजर कप क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को क्वार्टर फायनल में 8 टीमों ने प्रवेश किया। लीग मैचों में कुल 64 टीमों ने भाग लिया था । टूर्नामेंट का फायनल मैच 22 अप्रैल को खेला जाएगा। बुधवार को पहला मुकाबला यंग स्टार व जय अम्बे के मध्य खेला गया। यंग स्टार ने टाॅस जीतकर पहले खेलते हुए 139 रनों का स्कोर खड़ा किया लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम जय अंबे 66 रन ही बना सकी। मैन आॅफ मैच यूजन को ट्राॅफी राजा श्रीवास्तव ने प्रदान की। दूसरे मैच में शिवगिर रायडर एवं इलेवन चैलेंजर के बीच भिड़ंत हुई । टाॅस इलेवन चैलेंजर ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया व निर्धारित ओवरों में मात्र 77 रन ही बना पाई, शिवगिर रायडर ने 2 ओवर शेष रहते 80 रन बना कर मैच आसानी से जीत लिया विजेता टीम के खिलाड़ी कल्लू को मैन आॅफ मैच की ट्राॅफी कमल शर्मा एवं अजय ने प्रदान की। तीसरा मैच ब्रांडेड क्लब तथा रेड बुल्स क्रिकेट क्लब के मध्य खेला गया। टाॅस जीतकर ब्रांडेड क्लब ने पहले खेलते हुए 158 रन बनाए, लक्ष्य का पीछा करते हुए रेड बुल्स क्रिकेट क्लब ने मात्र 81 रन पर आउट हो गई । विजेता टीम ब्रांडेड क्लब के खिलाड़ी रोहित को मैन आॅफ दा मैच अवधेश नायक ने प्रदान की। क्वार्टर फायनल में समयारस ग्रुप टीम, हनुमानगढ़ी, यूनिक जाॅरी फ्रेंडस क्लब तथा राजा राॅयल ने पूर्व में ही प्रवेश कर लिया था। इस अवसर पर बृजमोहन शर्मा, काले खां, दिनेश शर्मा, राशिद सर, अंशुल मिश्रा, दिलीप पाठक, मुकेश कुशवाहा, मौसम खान, प्रिंस मिश्रा, नीलेश नामदेव, रोहित चौरसिया, आलोक बरदिया, अंशु तिवारी, सोनू श्रीवास्तव, बाबा, सुधीर कुशवाहा, शिवम् दुबे, कृष्णा पुरोहित उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...