स्वाति का समर्थन करने दिल्ली पहुंची आप की प्रपरिणिता राजे
दतिया | राजघाट में बलात्कारियों को छह माह में फांसी की सजा देने की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन अनशन पर बैठी स्वाति मालीवाल को समर्थन देने के लिए आप पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता परिणीता राजे दिल्ली पहुंची। उन्होंने स्वाति को समर्थन देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश का प्रत्येक कार्यकर्ता आपके साथ है। यह समस्या नई दिल्ली की ही नहीं पूरे देश की समस्या बनी हुई। हम केन्द्र से मांग करते है कि कठुआ और उन्नाव की बेटियों को इंसाफ दिलाओ। देश में ऐसा सिस्टम बनाओ जिससे छोटे बच्चों के बलात्कारियों को 6 महीने में फांसी की सजा हो। इस दौरान पार्टी के जिला संयोजक राहुल देव सिंह भी उनके साथ रहे।