दतिया |राष्ट्रीयकिसी भी एक जाति की दम पर राजनीतिक सत्ता
दतिया |राष्ट्रीयकिसी भी एक जाति की दम पर राजनीतिक सत्ता हासिल नहीं की जा सकती। दलित, पिछड़े, किसानों की लड़ाई यादव समाज को पूरी एकजुटता और ताकत से लड़ना होगी और सर्व समाज को साथ लेकर सत्ता एवं परिवर्तन करेंगे। उक्त बात मप्र यादव महासभा के प्रधान महासचिव बनने के बाद प्रथम नगर आगमन पर आए दामोदर सिंह यादव ने बुधवार को होटल ब्लू स्टार में आयोजित कार्यकर्ता बैठक में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कही। यादव ने कहा कि आज देश में गरीबों, किसानों व युवाओं का शोषण किया जा रहा है। आवाज उठाने वाले नेता लालू यादव को षड्यंत्र कर जेल में डालने का काम किया जा रहा है, लेकिन इतिहास गवाह है कि जब जब सत्ताधारियों और ताकतवर लोगों ने अन्याय व अत्याचार किया तब तब हम लोगों ने ऐसे लोगों को सत्ता से उखाड़ने का काम किया है। इस अवसर पर प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लोकेंद्र सिंह यादव मुरैना, प्रदेश महासचिव अमृतलाल यादव, ग्वालियर के जिलाध्यक्ष मोतीलाल यादव, पिछोर के किसान नेता अशोक यादव, मुरैना के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह यादव ने विशिष्ट अतिथि के रूप में विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन नवनियुक्त रामकिशोर यादव एवं प्रधान महासचिव सुरेश मास्टर ने किया। इस अवसर पर छात्र यादव महासभा के जिलाध्यक्ष शिशुपाल यादव ने कार्यकारिणी की घोषणा की। इससे पहले श्री यादव का दतिया आगमन पर यादव समाज के लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। ग्राम पलोथर पर सरपंच राजकुमार यादव, ग्राम सिकंदरापुरा आनंद व सतीश ने, चुंगी पर किसान नेता अमोल रावत ने स्वागत किया।