पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दतिया |चंबल क्षेत्रीय गहोई वैश्य सभा द्वारा समाज को राजनीतिक

दतिया |चंबल क्षेत्रीय गहोई वैश्य सभा द्वारा समाज को राजनीतिक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दतिया |चंबल क्षेत्रीय गहोई वैश्य सभा द्वारा समाज को राजनीतिक मजबूती देने और जागृत करने के लिए जाग्रति यात्रा निकाली जा रही है। मंगलवार शाम जागृति यात्रा ने दतिया शहर में प्रवेश किया। यहां कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुरारी लाल गुप्ता ने अपने निवास पर सामाजिक बंधुओं के साथ मिलकर यात्रा संयोजक केशव नीखरा और ओमप्रकाश सेठ का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद यात्रा गहोई वाटिका पहुंची। यहां यात्रा संयोजक ने दतिया में समाजसेवा व राजनीतिक क्षेत्र में समाज को सक्षम करने का बीड़ा उठाने वाले रामबाबू सोनी, गुरुदेव शरण गुप्ता, मुरारी लाल गुप्ता, बंटी कुरेले, उषा नहार का सम्मान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रेम नारायण खंताल, आकाश सेठ, विनोद खांगट, सुरेन्द्र नीखरा काजू, रामजीशरण, कमल तपा, रामेश्वर नीखरा, कृष्णकुमार खांगट, शंकर सहाय सेठ, अशोक कुचिया, महेन्द्र चऊदा, राजेश मोर, सुमित रावत, सुनीता गंधी, माधुरी रूसिया, बबीता बिजपुरिया, मिथलेश गुगोरिया मौजूद रही।

खबरें और भी हैं...