पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शत प्रतिशत रहा आरएलपीएस का 10वीं और 12 वीं का परिणाम

शत-प्रतिशत रहा आरएलपीएस का 10वीं और 12 वीं का परिणाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दतिया| रानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल का वर्ष 2017-18 का 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम गत दिवस घोषित हो गया। दोनों ही कक्षाओं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में सर्वोत्तम पांच विषयों के परीक्षा परिणाम के अनुसार ईशान प्रकाश शर्मा 93.2 अंकों के साथ प्रथम स्थान, मुस्कान दांगी 92.4 द्वितीय और दीपन विश्वास ने 91.4 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है। आईएससी बोर्ड विज्ञान संकाय में सर्वोत्तम चार विषयों में अनुष्का तिवारी 93 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम, हनी वरदानी 90 द्वितीय और प्रतीक यादव 89.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरे नंबर पर रहे। वाणिज्य संकाय में नीतेश गोलानी 88 प्रथम, सागर अग्रवाल 87.75 प्रतिशत द्वितीय और प्रिंस गुप्ता 83 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे। प्राचार्य मोहित श्रीवास्तव ने कहा कि सभी विषयों में उच्चतम अंकों की प्राप्ति के साथ आरएलपीएस के सभी छात्र 2018 की बोर्ड परीक्षा में सफल रहे। उन्होंने कहा कि यह शिक्षकों एवं विद्यार्थिर्यों की कठोर मेहनत का परिणाम है।

खबरें और भी हैं...