पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 2 दिन बाद थी शादी, परिवार के साथ सो रही लड़की को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, मौत

2 दिन बाद थी शादी, परिवार के साथ सो रही लड़की को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
युवती की 23 मई को होना थी शादी, निमंत्रण कार्ड भी बंट चुके थे

भास्कर संवाददाता | दतिया

बिलौनी गांव में अपने परिवार के साथ सो रही एक युवती को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया। युवती को गंभीर हालत में इलाज के लिए ग्वालियर रैफर किया गया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसमें उसकी बड़ी बहन भी गंभीर रूप से झुलस गई। उसका इलाज चल रहा है। जिस युवती की जलने से मौत हुई है, उसकी 23 मई को शादी थी। मृत युवती के पिता का आरोप है कि उसके दामाद ने ही उसे जिंदा जलाया है। क्योंकि वह उससे शादी के लिए अड़ा था। लेकिन जब उससे शादी तय नहीं की तो उसने यह कदम उठाया।

जिला मुख्यालय से लगभग 20 किमी दूर ग्राम बिलौनी निवासी नंदलाल कोरी ने बताया कि 18 मई की रात उसका पूरा परिवार एक कमरे में सो रहा था। वह खुद खटिया पर सो रहा था। जबकि उसकी बड़ी बेटी ममता प|ी धनीराम, छोटी बेटी रूपाली (20), प|ी व छोटे-छोटे बच्चे जमीन पर लेटे थे। रात 12 और एक बजे के बीच घर के अंदर घुसकर किसी व्यक्ति ने उस पर पेट्राेल डालकर आग लगा दी। रूपाली और ममता दोनों हड़बड़ाकर उठीं और आग-आग चिल्लाईं। इतने में सभी लोग जाग गए। आग बुझाई लेकिन तब तक रूपाली और ममता 80 से 90 प्रतिशत जल चुकी थीं। रात में 108 बुलाई गई और दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया। यहां प्रारंभिक इलाज के बाद रूपाली और ममता को ग्वालियर जयारोग्य अस्पताल ले जाया गया, जहां रुपाली की मौत हो गई। रविवार को पीएम होने के बाद परिजन घर लेकर आए और देर शाम दाह संस्कार किया। वहीं बड़ी बेटी ममता अभी भी जिंदगी और मौत से जूझ रही है।

23 को थी रुपाली की शादी, निमंत्रण कार्ड भी बंट गए लेकिन घर से डोली की जगह निकली अर्थी: आग लगने से दम तोड़ने वाली रूपाली की 23 मई को शादी थी। पंडोखर से उसकी बारात आनी थी। पिता और परिवार के सदस्य रूपाली की शादी के निमंत्रण कार्ड बांट चुके थे। शादी में देने के लिए उपहार खरीदे जा चुके थे। लेकिन घरवालों का क्या पता था कि इतनी बड़ी घटना घट जाएगी। जिस घर से बेटी की डोली उठकर जाना थी, चार दिन पहले ही बेटी की अर्थी निकली। जो नाते रिश्तेदार बेटी की शादी में शामिल होने वाले थे, वे दाह संस्कार में सिर झुकाए खड़े नजर आए।

पिता ने लगाया दामाद पर आरोप

पिता नंदलाल ने बताया कि जब से रूपाली की सगाई हुई तभी से उसकी बड़ी बेटी ममता का पति धनीराम कोरी निवासी पिछाेर धमकियां देता था। दामाद धनीराम कहता था कि रूपाली की शादी उसी से होगी, अन्यथा वह रूपाली को खत्म कर देगा। नंदलाल ने कहा कि उसे रूपाली और ममता को आग लगाने पर दामाद धनीराम पर ही शक है। जिस वक्त रूपाली और ममता को आग लगाई गई और दोनों चिल्लाईं तो सभी जाग गए। उन्होंने एक युवक को दरवाजे से निकलते हुए देखा, लेकिन नंदलाल ने उसे पकड़ने के बजाए पहले अपनी बेटियों की आग बुझाने में लग गया ताकि जान बच जाए लेकिन छोटी बेटी की जान चली गई।

खबरें और भी हैं...