पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बसों का किराया 10 प्रतिशत बढ़ा, ग्वालियर के 80 और शिवपुरी के 110 रुपए लगेंगे

बसों का किराया 10 प्रतिशत बढ़ा, ग्वालियर के 80 और शिवपुरी के 110 रुपए लगेंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लगातार बढ़ रहे डीजल के दामों को लेकर प्रदेश शासन ने पूरे प्रदेश में यात्री बसों का 10 प्रतिशत किराया बढ़ाने का निर्णय लिया है। एक-दो दिन में बस संचालक बढ़ा हुआ किराया वसूलने लगेंगे। किराया बढ़ने से जिला मुख्यालय से गंतव्य की ओर जाने वालीं यात्री बसों में वर्तमान किराए से दस-दस रुपए ज्यादा यात्रियों को चुकाने पड़ेंगे। एक-दो दिन में परिवहन विभाग से किराया बढ़ने का आदेश बस एसोसिएशन के पास पहुंचने के बाद नया किराया लागू हो जाएगा। हालांकि एसोसिएशन संघ अध्यक्ष तुलसी मोटवानी ने कहा कि किराया बढ़ने से शुरुआती दिनों में दिक्कत आएगी। लेकिन कुछ दिनों में जब सभी को पता चल जाएगा तो दिक्कत खत्म हो जाएगी।

बता दें कि यात्री बसों का किराया तीन साल पहले जब डीजल के दाम 60 रुपए प्रति लीटर के करीब थे तब 15 प्रतिशत बढ़ा था। तब से अब तक एक रुपए प्रति किलो मीटर के हिसाब से यात्री बस संचालकों द्वारा यात्रियों से किराया लिया जाता था। हालांकि कुछ जगहों पर किराया ज्यादा भी लिया जाता है। इसके बाद डीजल के दाम बेतहाशा बढ़कर वर्तमान में 71 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गए। डीजल के दाम बढ़ने और यात्री बसों में टूट फूट का खर्चा निकालने के बाद बस संचालक घाटे में जा रहे थे। किराया बढ़ाने को लेकर दो महीने पहले पूरे प्रदेश में बस एसोसिएशन में हड़ताल की थी और शासन से 40 प्रतिशत किराया बढ़ाने को लेकर मांग की थी। हालांकि इंदौर और खंडवा के बस ऑपरेटर्स ने सोमवार को हड़ताल जारी रखी। इंदौर और खंडवा के बस आॅपरेटर्स 40 फीसदी किराया बढ़ाने पर अड़े हैं।

बस एसोसिएशन के अध्यक्ष बोले- शुरुआती दिनों में आएगी दिक्कत

बस स्टैंड पर बसों का इंतजार करते हुए यात्री।

एक सैकड़ा से अधिक बसों का होता है संचालन

जिला मुख्यालय पर स्थित बस स्टैंड से झांसी, ग्वालियर, डबरा, इंदरगढ़, बड़ौनी, बिल्हारी, करैरा, शिवपुरी, भांडेर, सेंवढ़ा, उनाव के लिए एक सैकड़ा से अधिक यात्री बसों का संचालन होता है। इन यात्री बसों में हर महीने 20 से 30 हजार रुपए इनके रखरखाव पर खर्च हो जाती है। ट्यूब, टायर, सर्विस से लेकर उपकरणों के बदले में पैसा खर्च होता है। कई जगह सड़क मार्ग खराब होने के कारण मेंटेनेंस बढ़ जाता है। ऊपर से डीजल बढ़ने की मार, इन सब के चलते बस ऑपरेटर्स को यात्री बसों का संचालन करने में पसीना छूट रहा है। इसलिए लगातार किराया बढ़ाने की मांग उठ रही थी। सोमवार को पुन: हड़ताल शुरू होती, इससे पहले ही शासन ने किराया बढ़ाने की घोषणा कर दी।

ग्राहक किराया ज्यादा मांगने पर आनाकानी करेंगे

आरटीओ की कॉपी आने के बाद बढ़े हुए किराया को लागू कर दिया जाएगा। यह सही है कि शुरुआत में किराया बढ़ने पर दिक्कत आएगी। ग्राहक किराया ज्यादा मांगने पर आना कानी करेंगे। लेकिन बाद में सब रुटीन में आ जाएगा। तुलसीदास मोटवानी, अध्यक्ष, बस एसोसिएशन संघ दतिया

इनका कहना है-

यात्री बसों का किराया बढ़ाने को लेकर विज्ञप्ति तो जारी हो चुकी है। नोटिफिकेशन नहीं आया है। बस ऑपरेटर्स 40 प्रतिशत किराया बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर कुछ जगह पर आज हड़ताल भी जारी रही। रेट बढ़ाने को लेकर संशोधन हो सकता है। नोटिफिकेशन आ जाने के बाद आदेश जारी कर देंगे। रवि बरेलिया, आरटीओ दतिया

10 फीसदी बढ़ाया किराया तो यह होंगे रेट

शहर वर्तमान किराया नया किराया

ग्वालियर 70 80

झांसी 30 40

डबरा 30 40

इंदरगढ़ 30 40

भांडेर 30 40

सेंवढ़ा 60 70

करैरा 50 60

शिवपुरी 100 110

उनाव 20 30

खबरें और भी हैं...