पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल नहीं, अब करेंगे आंदोलन: पुरी

मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल नहीं, अब करेंगे आंदोलन: पुरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्य शिक्षा केंद्र ने शासकीय प्राइमरी एवं मिडिल स्कूलों में शिक्षकों को हाईटेक करने की तैयारी की है। शिक्षकों को आॅनलाइन लर्निंग मटेरियल उपलब्ध कराने के लिए 16 जीबी डेटा उपलब्ध कराया जाएगा। इससे बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सकेगी।

विभाग की कंप्यूटर पर आधारित पूर्व योजनाओं के सफल नहीं होने से हैडस्टार्ट जैसी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन न होने से इस बार आॅनलाइन लर्निंग मटेरियल उपलब्ध कराने के लिए नई व्यवस्था की जा रही है। राज्य शिक्षा केंद्र सारी सामग्री जिला स्तर पर सॉफ्ट कॉपी में देगा। जहां से इसे विकासखंड स्तर पर भेजा जाएगा। विकासखंडों से बीआरसी के जरिए सामग्री शिक्षकों तक पहुंचेगी। शिक्षक एजुकेशन पोर्टल से भी सामग्री डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए शिक्षकों को 16 जीबी मेमोरी कार्ड दिए जाएंगे। शिक्षक यह कार्ड मोबाइल फोन में फीड करेंगे।

इसमें विभाग ऑफ लाइन तरीके से शिक्षण सामग्री डाउनलोड कर देगा। क्लास में जरूरत पड़ने पर सामग्री के जरिए पढ़ाई कराई जा सकेगी।

आजाद अध्यापक संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी

भास्कर संवाददाता | दतिया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा पूरी न होने से नाराज अध्यापक एक बार फिर 24 मई को भोपाल में जुटेंगे। आजाद अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक पुरी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने 21 जनवरी 2018 को सीएम आवास में घोषणा की थी कि आप सभी का शिक्षा विभाग में संविलियन कर दिया जाएगा।

इस घोषणा के बाद मुख्यमंत्री द्वारा लगातार आश्वासन दिया जा रहा है लेकिन आदेश आज तक जारी नहीं किया गया। इतना ही नहीं सातवां वेतनमान का आदेश भी जारी नहीं किया गया। इस कारण प्रदेश का अध्यापक वर्ग सरकार से नाराज है। इसी के चलते आजाद अध्यापक संघ के प्रांताध्यक्ष भरत पटेल के नेतृत्व में आंदोलन करने के लिए फिर तैयार है। इसी क्रम में दतिया जिले के समस्त अध्यापक आजाद अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक पुरी के नेतृत्व में हजारों की संख्या में 23 मई की रात भोपाल के लिए कूच करेंगे। 24 मई के कार्यक्रम की रूपरेखा बनाने के लिए सोमवार को जिलाध्यक्ष पुरी के निवास पर बैठक रखी गई। इसमें निर्णय लिया गया कि जिले के सभी ब्लॉक भांडेर, सेंवढ़ा, इंदरगढ़ , बड़ौनी, बसई से हजारों की संख्या में अध्यापक भोपाल पहुंचें। सभी पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी लें और अपने साथ कम से कम 10 अध्यापकों को भोपाल ले जाने की तैयारी करें। अपने साथियों से फोन पर संपर्क करें और अंतिम लड़ाई के रूप में भोपाल चलें। बैठक में अध्यापक अशोक पुरी, साहब सिंह, भगवत दांगी, अखिलेश शर्मा, प्रताप सिंह सेंगर, कल्याण मांझी, शेखर रावत, संजय श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्व, बलराम सूत्रकार और देवेंद्र उपस्थित थे।

प्रयास

शिक्षकों को पढ़ाने के लिए मिलेगा 16 जीबी डेटा

शिक्षा विभाग कर रहा है शिक्षकों को हाईटेक ट्रैक पर लाने की तैयारी, उपलब्ध कराया जाएगा ऑनलाइन लर्निंग मटेरियल

महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष आज दतिया में

दतिया | मप्र महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष मांडवी चौहान 22 मई को दतिया जिले के प्रवास पर रहेंगी। यह जानकारी देते हुए महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुड्‌डी अहिरवार ने बताया कि महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती चौहान मंगलवार को सुबह मां पीतांबरा के दर्शन करेंगीं। तत्पश्चात सुबह 11 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचेगीं और यहां यहां जिला कांग्रेस महिला कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगी।

हेड स्टार्ट योजना फेल होने के बाद किया नया प्रयोग

राज्य शिक्षा केंद्र ने 2006 में हेडस्टार्ट केंद्र शुरू किए थे। इनमें कंम्प्यूटर की मदद से पढ़ाई होती थी। हेड स्टार्ट योजना के तहत स्कूलों में एलईडी, लैपटॉप, बैटरी, यूपीएस तो मिले, लेकिन कंटेंट के नाम पर कुछ भी नहीं दिया गया। इससे उपकरण बेकार पड़े हैं। अधिकारियों का कहना है अक्सर शिक्षक शिकायत करते हैं कि उनके पास किताबें नहीं पहुंचने के कारण वे ठीक से पढ़ा नहीं सके।

इंटरनेट की जरूरत नहीं, ऑफलाइन कर सकते हैं इस्तेमाल

एचडी कार्ड से लेसन प्लान देखने के लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं होगी। शिक्षक ऑफलाइन ही इस्तेमाल कर सकेंगे पर शिक्षकों का कहना है कार्ड से लेसन प्लान देखने के लिए बड़ी स्क्रीन वाले मोबाइल की जरूरत होगी। साधारण फोन की स्क्रीन छोटी होने से इसमें प्लान देखना संभव नहीं होगा यानी कार्ड उन्हीं शिक्षक को देना चाहिए जिनके पास स्मार्टफोन हो।

ऑनलाइन सिस्टम का मिलेगा फायदा

बच्चों को पढ़ाए जाने वाले सारे पाठ कार्ड में डाउनलोड होंगे। शिक्षक इनकी मदद के बगैर किताब के ही पढ़ा सकेंगे। इससे उन्हें काफी सुविधा होगी। -राजेश शुक्ला, बीआरसी, दतिया

खबरें और भी हैं...