तेड़ौत मंदिर के पास हथियार लेकर घूम रहे थे अपराधी
भासकर संवाददाता | दतिया
गोंदन थाना पुलिस ने सोमवार को सुबह तेड़ौत में मंदिर के पास हथियार लेकर घूम रहे 10 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा व दो जिंदा राउंड जब्त कर पुलिस ने आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। थाना प्रभारी पुष्पक शर्मा ने बताया कि ग्राम गोंदन निवासी प्रीविल्स (25) पुत्र हरीमोहन पर 15 से ज्यादा कई संगीन अपराध दर्ज हैं। अभी पिछले दिन से एक अन्य अपराध में आरोपी फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी पर 10 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
सोमवार को सुबह सूचना मिली कि आरोपी प्रीविल्स हथियार लेकर तेड़ौत में मंदिर के पास भागने की फिराक में खड़ा है। पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार लिया। उसके कब्जे से हथियार व राउंड जब्त किया गया।