दतिया | कैलाश गुर्जर हत्याकांड में पिछले नौ महीने से फरार आरोपी को डीपार पुलिस ने सोमवार सुबह भीकमपुरा गांव से गिरफ्तार किया है। ग्राम रुहेरा में कैलाश गुर्जर की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में आरोपी पान सिंह पुत्र मंगल सिंह पर हत्या का प्रकरण दर्ज हुआ था। सोमवार को सुबह आरोपी भीकमपुरा में आया था। तभी सूचना मिलने पर आरोपी को मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया।