पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शहर में प्रभात फेरी के साथ शुरू हुआ निर्वाण महोत्सव

शहर में प्रभात फेरी के साथ शुरू हुआ निर्वाण महोत्सव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दतिया | हर वर्ष की तरह इस बार भी पूज्य माता साहिब आस्थान दतिया का वार्षिक महोत्सव सोमवार को विशाल प्रभात फेरी के साथ प्रारंभ हो गया। इस महोत्सव में लखनऊ शिव शांति आश्रम के पीठाधीश्वर संत मर्यादा पुरुषोत्तम चाडूराम सपरिवार दतिया पधारे। उनके साथ संत श्री मोहन लाल एवं संत हरीश साथ हैं। तथा सभी संत जन एवं श्रद्धालुगण प्रभात फैरी में शामिल हुए। प्रभात फेरी संत कंवर राम चौक सिविल लाईन से सिंधी कालोनी, ज्योति नगर आश्रम में पहुंची। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा जय संखी बाबा एवं मिठड़ी माता के जयकारे लगाए गए। कार्यक्रम में बाटूमल रतनाणी, रमेश चंद्राणी, अर्जुनदास, रतन सूर्यवंशी, महेश झूलेलाल, राजेश आनंदानी, विजय आनंदानी, जसवंत कुमार, विनोद रतनाणी, बल्देव राज बल्लू आदि शामिल हुए। यह महोत्सव सोमवार से प्रारंभ होकर 24 मई तक चलेगा।

खबरें और भी हैं...