पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अाधुनिक भारत की नींव राजीव गांधी ने रखी: घनश्याम

अाधुनिक भारत की नींव राजीव गांधी ने रखी: घनश्याम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आज हमारे देश के युवा पूरी दुनिया में अपना परचम लहरा रहे है। देश आधुनिकता की ओर अग्रसर है। इस आधुनिक भारत की नींव भारत र| पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने ही रखी थी। स्वभाव से गंभीर लेकिन आधुनिक सोच वाले नेता थे राजीव गांधी। उन्होंने देश के कई क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव किए। यह बात पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने सोमवार को राजीव गांधी की 27वी पुण्यतिथि के मौके पर कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कही। संगोष्ठी की अध्यक्षता कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नाहर सिंह ने की।

संगोष्ठी से पहले कांग्रेसजन सुबह नौ बजे जिला अस्पताल पहुंचे। यहां अस्पताल में भर्ती मरीजों तथा उनके परिजनों को इंजी. . माधौसिंह कुशवाहा के नेतृत्व में फल वितरित किए गए। इसके बाद जिला कांग्रेस कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुरारी गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों का भारत बनाने के लिए राजीव गांधी ने पंचायती राज की स्थापना की थी। कार्यक्रम को सरपंच संघ जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ठाकुर ने भी संबोधित किया। इस मौके पर अनूप पाठक, मोहर सिंह कौरव, ऊषा नाहर, पंजाब सिंह यादव, अशोक दांगी बगदा, बृजेन्द्र बैस, अनीता बुन्देला, पंकज यादव, नरेंद्र सिंह गुर्जर, विष्णु गुर्जर, रेखा अहिरवार, रानी रजक, मंजूलता, प्रभा अहिरवार, सुनीता तोमर, केपी यादव आदि मौजूद रहे।

उनाव | प्रधानमंत्री पद पर रहकर 5 क्रांतिकारी कार्य किए: राजीव गांधी आधुनिक भारत के सच्चे जनक थे। 40 वर्ष की आयु में प्रधानमंत्री बनने वाले वह देश के सबसे कम उम्र पहले व्यक्ति थे। प्रधानमंत्री रहते हुए पांच क्रांतिकारी कार्य किए युवाओं की लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने मतदाता बनने की आयु को 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष किया था। उनके प्रधानमंत्री कार्यालय में ही संचार क्रांति का आगाज हुआ था। यह बात गांधी जी पुण्यतिथि पर कांग्रेस वरिष्ठ नेता डॉ. टीके धर बंगाली ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 27 वीं पुण्यतिथि सोमवार को कस्बा उनाव में जन समस्या निवारण प्रकोष्ठ कार्यालय पर मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके छायाचित्र पर श्रद्धासुमन पुष्प अर्पित कर याद किया। इस अवसर एमयू खान, मुन्नालाल कक्का, गोविंद दास नापित, अली मुहम्मद, बाबू रजक,महबूब खान, दिनेश पंडा, रजनीश सक्सेना, रामबाबू नामदेव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

सेवढ़ा ब्लॉक कार्यालय में मनाई राजीव गंाधी की पुण्यतिथी: नगर के ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी का 27 वीं पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर अरुणकुमार शर्मा, अशोक शर्मा, उदयवीर भदौरिया, सीपी शर्मा, डॉ. बीके गौर, मुलु पटेल, रामशरण शर्मा, हमीर सिंह, मीनू लठैत, माता प्रसाद शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

कार्यक्रम

जिले सहित उनाव, सेंवढ़ा सहित अन्य जगहों पर राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर सभाएं आयोजित की गईं

कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता।

खबरें और भी हैं...