पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दक्ष प्रजापति समाज की बैठक में हरिकिशुन बने मुख्य चुनाव अधिकारी

दक्ष प्रजापति समाज की बैठक में हरिकिशुन बने मुख्य चुनाव अधिकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दक्ष प्रजापति समाज सेवा समिति की बैठक रविवार शाम उनाव रोड स्थित श्री रामचेरे बाबा मंदिर पर आयोजित की गई। बैठक में आगामी समय में होने वाले समाज के चुनाव को लेकर हरिकिशुन बाबूजी को मुख्य चुनाव अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया।

वहीं नारायण प्रजापति को सचिव, कमलेश प्रजापति को मतदाता सूची का कार्य पूर्ण करने के लिए नियुक्त किया गया। कमलेश प्रजापति के साथ घनश्याम प्रजापति, सीताराम प्रजापति और हरि बुलकिया को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया। जबकि हरकिशोर प्रजापति को चुनाव का मीडिया प्रभारी का कार्य सौंपा गया। श्रीराम प्रजापति को चुनाव के दौरान निर्माण कार्य, प्रभुदया प्रजापति और रामसिंह प्रजापति को उक्त सदस्यों के सहयोग की जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी मिली है। उसका निर्वहन में पूरी मेहनत से करूंगा।

खबरें और भी हैं...