पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 20 अप्रैल को जिलेभर में होगी एलपीजी पंचायत

20 अप्रैल को जिलेभर में होगी एलपीजी पंचायत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
20 अप्रैल को जिलेभर में होगी एलपीजी पंचायत

दतिया| 20 अप्रैल को पूरे भारत में प्रत्येक गैस एजेंसी पर उज्जवला दिवस मनाया जाएगा। इस दिन एलपीजी पंचायत का आयोजन होगा। यह जानकारी सोमवार को तान्या पैलेस में आयोजित पत्रकार वार्ता में उज्जवला योजना की नोडल अधिकारी अर्चना माहौर ने दी। उन्होंने कहा कि एलपीजी पंचायत में लगभग 500 महिला पुरुषों को बुलाया जाएगा। साथ ही 100 गैस कनेक्शन महिलाओं को वितरित किए जाएंगे। इस पंचायत में महिलाओं को एलपीजी से संबंधित जानकारी सुरक्षा एवं उपयोग के बारे में बताया जाएगा। पूर्व में उज्जवला योजना के तहत वितरित गैस कनेक्शनधारियों को बताया जाएगा कि सरकार द्वारा गैस कनेक्शन पर उपलब्ध लोन की राशि इस सत्र की प्रथम छह गैस रिफिल भरवाई पर नहीं काटी जाएगी।

खबरें और भी हैं...