पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आज 4 फीडरों पर 8 घंटे बंद रहेगी बिजली

आज 4 फीडरों पर 8 घंटे बंद रहेगी बिजली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आज 4 फीडरों पर 8 घंटे बंद रहेगी बिजली

दतिया| दतिया जिले के ग्राम परसोंदा वामन, भिटारी, जुझारपुर और बड़ौनी के फीडर 17 अप्रैल को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे मेंटेनेंस कार्य के चलते बंद रहेंगे। यह जानकारी देते हुए बिजली कंपनी डीई पीके शर्मा ने बताया कि 17 अप्रैल को 11 केवी परसोंदा वामन, भिटारी, जुझारपुर और बड़ौनी फीडर पर मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली सप्लाई बंद रहेगी। जिसके चलते करीला, परसोंदा वामन , मोहनपुरा, टेड़ा, भिटारी, बरका, हसनपुर, तैतना, खिरिया फैजुल्ला, जुझारपुर, थैली, खोड़न, जिगना, पठारी, सलैयापमार आदि ग्रामों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

कॉलेज में शुरू होगी जनसुनवाई

दतिया| महाविद्यालय स्तर पर भी विद्यार्थियों की समस्याओं के निवारण हेतु प्रत्येक मंगलवार को बॉटनी विभाग में जनसुनवाई होगी। यहां बॉटनी सहायक प्राध्यापक एसके पांडे द्वारा जनसुनवाई की जाएगी। इसकी जानकारी कॉलेज प्राचार्य ने छात्र संघ पदाधिकारियों को दे दी है।

खबरें और भी हैं...