पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रेन से कटकर सिख युवक की मौत, किशोरी ने फांसी लगाई

ट्रेन से कटकर सिख युवक की मौत, किशोरी ने फांसी लगाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोतवाली थाना क्षेत्र में ट्रेन से कटकर एक सिख युवक की मौत हो गई। वहीं बुंदेला कॉलोनी में एक किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार की हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

सोमवार सुबह सात बजे रेलवे गैंगमैन पंचूराम अहिरवार ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि खंभा नंबर 1153/11/12 पर लगभग 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निगरानी में लिया। मृतक हुलिया से सरदार लग रहा था। बड़े बाल, एक कटार भी उसके पास मिली है। कॉलोनी में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी सविता पुत्री मुन्नालाल गौतम ने सोमवार को दोपहर तीन बजे अपने कमरे में फांसी लगा ली।

खबरें और भी हैं...