सालोन-बी गांव में 3 घरों से चोरी, नकदी सहित आठ लाख का माल ले गए चोर
भास्कर संवाददाता | भांडेर/खूजा
दतिया जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी की घटनाएं अचानक बढ़ गई हैं। रविवार-सोमवार रात भांडेर अनुभाग के सालोन-बी गांव में चोरों ने चार घरों में वारदात को अंजाम दिया। चोर आठ लाख से ज्यादा का माल समेट ले गए।
जानकारी के अनुसार रामनारायण सिंह निवासी सालोन-बी सोमवार को भांडेर में थे। इनके गांव स्थित घर पर केवल रामकिशोर और प|ी मुन्नी देवी थीं। दोनों रात में छत पर सो रही थीं। अज्ञात चोरों ने चैनल गेट को काटा। अंदर घुसकर बक्से व अलमारी का ताला तोड़कर अंदर से पांच लाख रुपए नगद, चार तोला सोना, ढाई सौ ग्राम चांदी चोरी कर ले गए। लगभग छह लाख की मशरूका रामनारायण के घर से चोरी हुई।
इसी प्रकार सालोन बी निवासी बलराम सिंह धाकड़ के घर में घुसकर चोर 10 हजार रुपए नगद, पांच सौ रुपए चांदी के जेवर व एलईडी टीवी चोरी कर ले गए। इनके यहां से चोर लगभग 30 हजार का माल समेट ले गए।
गेहूं बेचने गया किसान, चोर ले गए 2 लाख का माल
सालोन-बी में रहने वाले देवेंद्र धाकड़ रविवार को मंडी में समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए गए थे। देर रात तक मंडी में गेहूं की तुलाई नहीं हो सकी इसलिए वे ट्रैक्टर के साथ मंडी में ही रह गए। घर पर उनकी प|ी रामपत्री और मां ठकुराईन दुलैया अकेली थी। चोर अंदर घुसकर 12 हजार रुपए, चार तोला सोना, एक किलो चांदी सहित अन्य सामान लगभग दो लाख का माल समेटकर ले गए।