क्रिकेट: ब्रांडेड क्लब व यूनिक जोन जीते
स्थानीय किला परिसर में अवधेश नायक मित्र मंडल द्वारा आयोजित दतिया चैलेंजर कप क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को चार मैच खेले गए। सोमवार को पहला मैच ब्रांडेड क्लब व हनुमान क्लब के बीच हुआ। हनुमान क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्रांडेड क्लब को 100 रनों का लक्ष्य दिया। ब्रांडेड क्लब ने 101 रन बनाकर मैच जीत लिया। मैन आॅफ द मैच साजिद रहे। उन्हें केशर अली जैदी व मौसिम खान ने पुरस्कार दिया।
इसके बाद दूसरा मैच यूनिक जाॅन व हनुमान जूनियर के बीच हुआ। जिसमें यूनिक जाॅन ने 198 रन बनाकर जीत दर्ज की। मैन आॅफ द मैच का पुरस्कार अमरदीप को अतुल पांडेय व बल्लभ अग्रवाल ने दिया। तीसरा मैच रेड बुल्स व सनराइज क्लब के बीच खेला गया। रेड बुल्स ने 129 रन बनाकर जीत दर्ज की। मैन आॅफ द मैच गौरव मांझी को नाहर सिंह यादव ने दिया व चौथा मैच शिवगिर राइडर व किला बलिया के बीच खेला गया। शिवगिर ने 169 रन बनाकर जीता। विजेता टीम के राजेश गोस्वामी को मैन आॅफ द मैच जाहिद अली ने दिया। इस अवसर पर मोहम्मद काले खान, बृजमोहन शर्मा, दिनेश शर्मा, वीरसिंह राजपूत बाबा पाण्डेय, राममिलन दांगी, धर्मेन्द्र चौबे, कालीचरण खटीक आदि खिलाड़ी मौजूद थे।
साजिद व अमरदीप रहे मैन ऑफ द मैच रहे