- Hindi News
- National
- पूजा कर रहे परिवार से कहा गांव के देवता हम हैं, पहले हमें खुश करो, लाठियों से पीटा
पूजा कर रहे परिवार से कहा-गांव के देवता हम हैं, पहले हमें खुश करो, लाठियों से पीटा
पीड़ितों ने थाने पहुंचकर बचाई जान, रात 3 बजे तक नहीं हुई एफआईआर
भास्कर संवाददाता | दतिया
ग्राम खैरोना घाट में रहने वाला एक परिवार अपने नाते रिश्तेदारों के साथ देवताओं की पूजा कर रहा था तभी गांव के कुछ लोग हथियार लेकर पहुंच गए। इन लोगों ने यह कहते हुए पूजा करने से रोक दिया कि-इस गांव के देवता हम हैं पहले हमें खुश करो। जब गरीब परिवार ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने कुल्हाड़ी, लाठी लुहांगी से मारपीट कर लहुलुहान कर दिया। पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर जान बचाई। लेकिन रात 3 बजे तक पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज नहीं की। अंतत: पीड़ितों ने सोमवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम खैरोनाघाट निवासी लखनलाल पुत्र बनमाली रायकवार, पूजा प|ी विजय रायकवार, रीना प|ी लखनलाल, मनकू रायकवार सहित परिवार के अन्य लोग सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचे। इन सभी ने बताया कि गांव के ही निहाल जाटव, पिल्लू, हुकमा जाटव, राहुल, दिलीप, मनोज, छोटू, रवि, रघुराज एवं उनके साथ अन्य साथी आए और लखन रायकवार व उसके परिवार के लोगों को पूजा करने से रोका। आरोपियों ने लूटपाट करना शुरू कर दी। महिलाओं को पकड़कर मारने पीटने लगे।
एसपी ऑफिस पहुंचे पीड़ित, कार्रवाई की मांग
पीड़ित लोगों ने रोकने का प्रयास किया तो आरोपी निहाल ने पूजा की कनपटी पर कट्टा अड़ाकर बांकी लोगों ने कुल्हाड़ी, लाठी व लुहांगी से मारपीट कर लहुलुहान कर दिया। जान बचाकर पीड़ित लोग लांच थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना बताई। शरीर में जगह-जगह गहरे घाव को भी बताया। इसके बाद भी पुलिस ने न तो एफआईआर लिखी और अन्य कोई कार्रवाई की।