पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गेहूं बेचने आए किसानों को लौटाया तो बोले सहालग में पैसों की जरूरत है

गेहूं बेचने आए किसानों को लौटाया तो बोले- सहालग में पैसों की जरूरत है

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरीद केंद्र पर छाया का इंतजाम नहीं होने के कारण ट्रॉली के नीचे बैठे किसान।

संेवढ़ा मंडी में गर्म पानी पीने को मजबूर किसान

सेंवढ़ा मंडी परिसर में बने केन्द्र पर न तो छांव का इंतजाम है और न ही पीने के पानी का। मंडी की छत पर रखी पानी की टंकी का गर्म पानी किसान पीने को मजबूर हैं। मंडी परिसर होने के बाद भी किसानों के लिए 5 रुपए में खाने का इंतजाम नहीं किया। यहां भी किसानाें ने एसएमएस नहीं मिलने की शिकायत की। वही अधिकारी किसानों पर दोषारोपण करते दिखे। उनका कहना था कि बिना एसएमएस के ही किसान उपज बेचने आ रहे हैं, इससे स्थिति बिगड़ रही है।

तय स्थान से 15 किमी दूर बनाया केंद्र

भांडेर का पिपरऊआ कलां केन्द्र तय स्थान से लगभग 15 किमी दूर दलीपुरा रोड पर केन्द्र को संचालित किया जा रहा है। केन्द्र छांव का इंतजाम न होने से किसान ट्राली के नीचे नीचे बैठने को मजबूर हैं। भांडेर अनुभाग में चंद्रौल, ततारपुर, सालौन ए व पिपरऊआ गांव में खरीद केन्द्र बनाए गए है। लेकिन हैरानी कि यह सभी चारों केन्द्र भांडेर नगर में संचालित किए जा रहे हैं। पिपरऊआ का केन्द्र दलिपुर रोड पर तो अन्य तीनों केन्द्र नगर के आसपास संचालित किए जा रहे हैं।

पिपरऊआ का केद्र भांडेर में संचालित कर रहे

पिपरऊआ का केन्द्र भांडेर में संचालित हो रहा है। 300 रुपए अतिरिक्त खर्च करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। केन्द्र पर पीने के पानी तक की व्यवस्था नहीं है। गांव के कुछ लोगों को एसएमएस ही नहीं मिले हैं। बहादुर सिंह यादव निवासी, सरसई

निर्धारित जगह केंद्र नहीं मिला तो होगी कार्रवाई

अगर निर्धारित स्थान की जगह केन्द्रों को भांडेर या अन्य स्थानों पर संचालित किया जा रहा है तो यह गलत है। इसकी जानकारी नहीं है। आज ही जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी। आरके वंशकार, एसडीएम

बिना एसएमएस पहुंच रहे किसान, इसलिए अव्यवस्था

किसान खेत से गेहूं लेकर सीधे खरीद केन्द्रों पर पहुंच रहे है। इसलिए कुछ केन्द्रों पर अव्यवस्था हो रही हैं। किसान को 4 दिन का समय देकर एसएमएस भोपाल से किए जा रहे हैं। केन्द्रों पर पानी, छांव की सुविधा के लिए निर्देश दिए जाएंगे। पीके श्रीवास्तव, जिला खाद्य व आपूर्ति अधिकारी

खबरें और भी हैं...