पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मांगे थे 500 करोड़, मिले सिर्फ 30 करोड़ रुपए

मांगे थे 500 करोड़, मिले सिर्फ 30 करोड़ रुपए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इतनी रकम से हफ्ते भर ही चल सकता है काम, सभी बैंकों को मिलेंगे

भास्कर संवाददाता | दतिया

आरबीआई से जिले के लिए 30 करोड़ रुपए मिले हैं। यह पैसा सभी बैंकों को दिया जाएगा। थोड़ा ही सही लेकिन पैसा मिल जाने से बैंकों के साथ लोगों को भी राहत मिलेगी। बैंक अफसरों का दावा है कि इस रकम से एक सप्ताह तक शहर का काम चल सकता है। बताना होगा कि प्रभारी कलेक्टर ने जिले के लिए 500 करोड़ की मांग भेजी थी।

बता दें कि बैंकों में कैश के अभाव में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जरूरत के हिसाब से पैसा न मिलने से किसान व व्यापारी सहित सभी वर्ग के लोग परेशान हैं। जिले में सरकारी व गैर सरकारी बैंकों की कुल 70 शाखाएं हैं। इन शाखाओं ने जिले भर में 160 एटीएम लगा रखे हैं। लेकिन हाल यह है कि सभी एटीएम खाली हैं। बैंक शाखाओं द्वारा शाखा के पास लगे एटीएम में सुबह के समय छोड़ा बहुत कैश डाला जाता है जो कुछ घंटों में ही समाप्त हो जाता है। बैंक व एटीएम की स्थिति ने लोगों को नोट बंदी की यादें ताजा कर दी। कैश की कमी का सीधा असर जिले के व्यापार पर भी पड़ रहा है। ज्यादातर एटीएम खाली हैं, लोग कैश के लिए चक्कर लगा रहे हैं।

रुपए आते ही सभी बैंक शाखाओं में भेजे जाएंगे

एसबीआई मैन ब्रांच के प्रबंधक नरेन्द्र चौधरी के अनुसार 19 अप्रैल को 30 करोड़ रुपए आएंगे। इस कैश के जिले की सभी बैंक शाखाओं को वितरित किया जाएगा। बता दें कि जिले में दो चैस्ट ब्रांच है। एसडीआई मुख्य ब्रांच के साथ पीएनबी गांधी रोड चैस्ट ब्रांच हैं। दोनों की चैस्ट ब्रांचों को मिला कर यह राशि दी जा रही है।

कलेक्टर ने की थी मांग

बैंक प्रबंधक श्री चौधरी के अनुसार इस राशि से एक सप्ताह तक ग्राहकों को सुविधा हो सकती है। बता दें कि बैंकों ने प्रभारी कलेक्टर आशीष गुप्ता से आरबीआई को पत्र भिजवा कर 5 सौ करोड़ रुपए की मांग की थी। मांग के विपरीत मात्र 30 करोड़ रुपए की राशि जिले के मिल सकी है।

खबरें और भी हैं...