गीले हाथ से लगा रहा था पंखे का तार, करंट से मौत
दतिया | ग्राम थरेट में पंखे के तार लगाते समय एक 18 वर्षीय युवक को करंट लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थरेट निवासी 18 वर्षीय पुष्पेंद्र पुत्र गुलाब बघेल मंगलवार को अपने घर गर्मी से राहत पाने के लिए प्लग में पंखे के तार लगा रहा था। हाथ गीला होने के कारण वह करंट की चपेट में आ गया। करंट लगते ही वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजन उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र इंदरगढ़ लेकर पहुंचे,जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।