पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ब्राह्मण समाज ने मनाई भगवान परशुराम की जयंती, सभी के सहयोग से बनेगा मंदिर

ब्राह्मण समाज ने मनाई भगवान परशुराम की जयंती, सभी के सहयोग से बनेगा मंदिर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदरगढ़ बाबरी सरकार पर बुधवार को ब्राह्मण समाज ने भगवान परशुराम की श्रद्धा के साथ जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि के रूप में गणेश जी महाराज एवं बांके बिहारी शर्मा मौजूद थे। सर्व प्रथम भगवान परशुराम जी की पूजा की गई। तत्पश्चात मौजूद भक्तों को प्रसादी वितरण की गई। इस अवसर पर बंटी दुबे, दीपक दांतरे, सत्यम शर्मा, अवनीश दुबे, मोहन दुबे, राकेश शर्मा, पंकज शर्मा, अंकित पाठक, अप्पे पाठक, गोलू दांतरे, संतोष बुधौलिया, दीपू पुरोहित, सुरेश बालाजी, संतोष दांतरे, नरेश पाठक मौजूद थे।

बैठक में मंदिर बनाने को लेकर हुई चर्चा: परशुराम जयंती मनाने के बाद ब्राह्मण समाज के लोगों की बैठक अायोजित की गई। बैठक में समाज के संजू पिरोहित ने दतिया रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास 2 बिस्वा जमीन दान में देने की बात की, तो वहीं गणेश महाराज ने एक लाख, वहीं बांके बिहारी शर्मा ने 51 हजार रुपए, बंटी दुबे मूर्ति लाने एवं राकेश शर्मा ने मंदिर में टाइल्स लगाने की बात कही।

भगवान परशुराम का पूजन करते समाज के लोग।

खबरें और भी हैं...