कैदियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, कानून की जानकारी दी
दतिया | सर्किल जेल दतिया में बुधवार को विशेषज्ञ स्वास्थ्य परीक्षण व विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य न्यायिक निसार अहमद ने जेल बंदियों को निशुःल्क विधिक सहायता एवं विधिक सलाह योजनों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कानून की जानकारी सभी को होनी चाहिए। कानून की जानकारी न होने पर लोग अपराध कर देते है। डीके श्रीवास्तव विशेष न्यायाधीश ने प्रत्येक बैरक में जाकर बंदियों के स्थिति की जानकारी एवं जेल व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया । कु अंकिता शांडिल्य जिला विधिक सहायता अधिकारी ने बताया कि जेल में नियुक्त पैरालीगल वालंटियर को बंदी अपनी समस्याओं से अवगत करा सकता है। शिविर में जिला अस्पताल के डाॅ सुरेन्द्र भार्गव डॉ. केके. अगरया डेंटल सर्जन, डाॅ केएम वरूण ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जेल अधीक्षक बीके कुडापे ने आभार प्रकट किया।