पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तत्काल बंद हो बाजार बैठकी, नहीं तो कांग्रेस करेगी आंदोलन: गुप्ता

तत्काल बंद हो बाजार बैठकी, नहीं तो कांग्रेस करेगी आंदोलन: गुप्ता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दतिया | शहर में डलिया व ठेला लगा कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे गरीबों से तत्काल बाजार बैठकी के नाम पर की जा रही पैसों की वसूली बंद होनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो कांग्रेस आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी। कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुरारी लाल गुप्ता ने यह बात कही। वह बुधवार को अपने निज निवास पर पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता मंचों से बाजार बैठकी बंद हो जाने की बात कह रहे है। जबकि नगर पालिका द्वारा बाजार बैठकी के रूप में पैसों की वसूली की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा गरीब जनता को गुमराह कर रही हैं। धारा 144 को लेकर प्रशासन पर दोहरा रवैया का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि एक ओर प्रशासन सामाजिक संस्थाओं को रैली व चल समारोह नहीं निकालते दे रही है जबकि दूसरी ओर विकास कार्यों के लोकार्पण समारोह हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि गेहूं खरीद केन्द्रों पर किसान परेशान हैं। किसानों के लिए खरीद केन्द्रों पर किसी प्रकार की व्यवस्थाएं नहीं है।

खबरें और भी हैं...