पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसान शिकायत करते हैं तो सेक्रेटरी कहते हैं विधायक का कार्यकाल खत्म हो गया है

किसान शिकायत करते हैं तो सेक्रेटरी कहते हैं-विधायक का कार्यकाल खत्म हो गया है

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधायक पिरोनिया का वीडियो वायरल

भास्कर संवाददाता | दतिया

भांडेर विधायक घनश्याम पिरोनिया का एक वीडियो इन दिनों व्हाट्सअप पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा करने की बात कहते दिख रहे हैं। वीडियो में विधायक पिरोनिया ने कहा है कि-ग्राम पंचायत कामद में स्थित उपार्जन केंद्र पर किसानों का गेहूं नहीं तौला जा रहा है।

जब किसानों ने उनसे मेरा नाम लेकर शिकायत की तो सोसाइटी सेक्रेटरी व सचिव ने उनसे कह दिया कि-विधायक का कार्यकाल खत्म हो चुका है। बकौल विधायक मैंने इसकी शिकायत कलेक्टर मदन कुमार से की है। साथ ही खरीद केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुधारने के लिए भी कहा है। यहां बता दें कि इससे पहले 11 मई को भी विधायक ने पत्र के माध्यम से भावांतर योजना के तहत चना व सरसाें का खरीदी केंद्र भांडेर की बजाए इंदरगढ़ में स्थापित करने को लेकर कलेक्टर को पत्र लिखा था। विधायक पिरोनिया ने कहा कि-मैं कलेक्टर महोदय से आग्रह करना चाहता हूं कि ऐसे कर्मचारी और ऐसे सेक्रेटरी जो लापरवाही कर रहे हैं, किसानों के साथ में भेदभाव कर रहे हैं, तो मैं आग्रह करूंगा कि ऐसे केंद्रों पर जाकर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें।

मैंने वायरल नहीं किया वीडियो

किसानों के फोन मेरे पास लगातार आ रहे हैं कि पांच-पांच दिन तक गेहूं नहीं तुल रहा है। इसलिए मैंने कलेक्टर साहब से आग्रह किया कि जब किसानों का गेहूं नहीं तुल रहा है तो किसका गेहूं तुल रहा है। यह जाकर देखें और उन पर कार्रवाई करें। मेरे द्वारा कोई वीडियो वायरल नहीं किया गया है। घनश्याम पिरोनिया, विधायक भांडेर

खबरें और भी हैं...