पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेड़ से लटका मिला शराबी का शव, बेटे बोले हत्या हुई है, केस दर्ज नहीं किया तो उड़ेल लिया केरोसिन

पेड़ से लटका मिला शराबी का शव, बेटे बोले-हत्या हुई है, केस दर्ज नहीं किया तो उड़ेल लिया केरोसिन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीएम हाउस में 12 घंटे रखा रहा शव, बेटे लेने को नहीं थे तैयार

भास्कर संवाददाता| दतिया/इंदरगढ़

इंदरगढ़ में ग्वालियर रोड पर रहने वाले एक 40 साल के व्यक्ति ने घर के बाहर लगे शीशम के पेड़ से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। घटना सोमवार-मंगलवार रात की है। इस व्यक्ति की मौत के बाद उसका शव 12 घंटे तक पीएम हाउस में रखा रहा।

इस दौरान उसके बेटे भी अस्पताल पहुंच गए और उन्होंने यह कहकर हंगामा कर दिया कि-हमारे पिता की हत्या की गई है। एक बेटे ने मौके पर ही अपने ऊपर मिट्‌टी का तेल उड़ेल लिया। आखिरकर पुलिस को 3 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज करना पड़ा।घटनाक्रम के अनुसार ग्वालियर रोड निवासी लक्ष्मीनारायण (48) पुत्र रज्जू कुशवाहा शराब पीने का आदी था। सोमवार रात आठ बजे उसने नशे की हालत में पड़ोस में स्थित जानकी गुप्ता की दुकान पर विवाद के बाद खूब हंगामा किया। दुकानदार के परिजन ने डायल-100 को कॉल कर दिया। रात में ही पुलिस लक्ष्मीनारायण को थाने पकड़ लाई। दुकानदार जानकी गुप्ता, विवेक और गंगा मोर भी थाने पहुंचे और लक्ष्मीनारायण के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। इसके बाद पुलिस ने लक्ष्मीनारायण का मेडिकल कराया और नशे में धुत होने की वजह से उसे उसके भाई अतर सिंह के सुपुर्द कर दिया। मंगलवार सुबह छह बजे जब मोहल्ले के लोग घूमने के लिए घर से बाहर निकले तो उन्होंने लक्ष्मीनारायण को घर के बाहर लगे शीशम के पेड़ से बंधी रस्सी से लटका पाया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को नीचे उतारकर पीएम के लिए अस्पताल पहुंचाया। सुबह आठ बजे से डेढ़ बजे तक शव डेडहाउस में रखा रहा। अंतत: पुलिस ने तीनों दुकानदारों केे खिलाफ धारा 306, 342,323 का प्रकरण दर्ज किया गया है।

खबरें और भी हैं...