320 करोड़ की लागत से दतिया में बनेंगे वेटरनरी एवं फिशरीज काॅलेज
दतिया |मेडिकल कॉलेज, जिला न्यायालय और नवीन कलेक्टोरेट के बाद दतिया जिले को वेटरनरी और फिशरीज कॉलेज की सौगात मिली है। दोनों कॉलेजों का निर्माण 320 करोड़ से ग्राम नौनेर के पास 187 एकड़ में होगा। खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आगामी दिनों में कॉलेज भवन निर्माण के लिए आधार शिला रखेंगे। वेटरनरी एवं मत्स्य कॉलेज रानी लक्ष्मीबाई केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय झांसी से संबद्ध रहेंगे। इन काॅलेजों के खुल जाने से दतिया में कृषि पशुपालन एवं मत्सय पालन के क्षेत्र में युवाओं को अध्ययन एवं अनुसंधान के लिए अवसर प्रदान होंगे।