पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भांडेर ने दतिया को हराकर जीता मैच

भांडेर ने दतिया को हराकर जीता मैच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भांडेर| खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा चलाए जा रहे ग्रामीण खेल प्रशिक्षण शिविर के तहत सोमवार को दतिया ग्रामीण युवा केंद्र व ग्रामीण युवा केंद्र भांडेर के पांच मैचों की सीरीज का शुभारंभ किया गया। युवा समन्वयक संजय रावत ने दोनों टीमों का परिचय कराया। उसके बाद में टॉस किया। जिसमें दतिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। जिसमें दतिया ग्रामीण टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 136 रन बनाए। तत्पश्चात भांडेर टीम मैदान में उतरी और 9 विकेट गंवाकर जीत हासिल की। श्री रावत ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी आप लोग विशेष रुचि ले। क्रिकेट एक ऐसा खेल है जिसे खेलने में आपको काफी समय खर्च करना पड़ता है। लेकिन आप इस से बहुत कुछ सीख सकते हैं। खेल हमें अनुशासन साथ-साथ शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है। अभ्यास करने से आपको खेल में निखार आएगा।

खबरें और भी हैं...