मदर्स-डे: माताओं ने आंखों पर पट्टी बांधकर बच्चों को पहचाना
दतिया|बुंदेला कॉलोनी में स्थित रासजेबी किड्स में चल रहे समर कैंप में मंगलवार को मदर्स डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चोंं के साथ साथ उनकी माताएं भी कैंप का हिस्सा बनीं। कैंप मेंटर दिव्या, वैभवी और विनीता ने सबसे पहले मदर्स का वेलकम किया और फिर बच्चों और उनकी मा के साथ गेम खेले। आंखों पर पट्टी बांधकर मां ने अपने बच्चों को पहचाना और मां से उनके बच्चो के फुट प्रिंट की पहचान के साथ साथ बच्चों की पसंद नापसंद से संबंधित गेम खेले। कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी मां के लिए मुझे माफ करना ओम साईं राम.. गाने पर डांस प्रस्तुत किया, जिसे देखकर मां अपने आंसू नहीं रोक पाईं। डांस के साथ साथ बच्चों ने रैंप वाक भी किया। अंत में समर कैंप में बच्चों द्वारा की गई मस्ती का वीडियो भी दिखाया गया और बच्चों द्वारा समर कैंप में अपने हाथों से बनाए ग्रीटिंग कार्ड्स अपनी अपनी मां को गिफ्ट किए। स्कूल डायरेक्टर बृजेन्द्र कौरव के अनुसार मां और बच्चों के लिए यह कार्यक्रम किया गया।