पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दक्ष प्रजापति समाज के चुनाव: मतदाता सूची में 19 तक घट बढ़ सकेंगे नाम

दक्ष प्रजापति समाज के चुनाव: मतदाता सूची में 19 तक घट बढ़ सकेंगे नाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दतिया| दक्ष प्रजापति के आगामी समय में होने वाले निर्वाचन को लेकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने व घटाने की प्रक्रिया 19 मई को शाम पांच बजे तक चलेगी। इसके बाद किसी भी सदस्य के नाम जोड़ने व घटाने पर विचार नहीं होगा। 20 मई को चुनाव समिति अपनी रिपोर्ट समाज की बैठक में प्रस्तुत करेगी। यह निर्णय रविवार को उनाव रोड स्थित श्रीरामचेरे बाबा मंदिर पर आयोजित दक्ष प्रजापति की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष चतुर्भुज प्रजापति द्वारा की गई। बैठक में 11 सदस्यीय चुनाव समिति द्वारा किए जा रहे समाज की मतदाता सूची में नाम जोड़ने एवं घटाने के कार्य की समीक्षा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि समाज की मतदाता सूची में नाम जोड़ने एवं घटाने की अंतिम तिथि 19 मई को शाम पांच बजे तक होगी। समाज की आगामी बैठक 20 मई को समाज के मंदिर पर शाम छह बजे होगी। बैठक का संचालन कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रजापति द्वारा किया गया। इस दौरान हिड़ोरा सरपंच रघुवीरशरण प्रजापति, हरकिशुन, सीताराम, परसराम दउआ, हरकिशोर, हरी बुलकिया, कमलेश प्रजापति, मानसिंह प्रजापति, श्रीराम, रघुवीर, अरविंद, विहारी, सत्यनारायण, बल्ले माते, घनश्याम, तेजराम प्रजापति आदि सजातीय बंधु मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...